बच्चे के जन्म के बाद मेरे बाल इतनी तेजी से क्यों झड़ रहे हैं? क्या अब ये पहले जैसे नहीं होंगे? ओपीडी में महिला मरीजों का यह सवाल अकसर डॉक्टरों को सुनने को मिलता है. कई बार बालों का झड़ना इतना ज्यादा लगता है कि उन्हें डर सताने लगता है कि कहीं शरीर में कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हो गई है. यह सवाल महिलाओं में बहुत हो गया है. इस जवाब डॉक्टर ने दिया है.
डिलीवरी के बाद कई महिलाओं में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का लेवल धीरे-धीरे पहले की तुलना में कम होने लगता है. इससे बाल भी झड़ने लगते हैं इस स्थिति को पोस्टपार्टम टेलोजन एफ्लुवियम कहते हैं. आमतौर पर यह डिलीवरी के 2 से 4 महीने बाद शुरू होता है और अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे कम होने लगता है. अधिकांश महिलाओं में बच्चे के पहले जन्मदिन तक बालों की ग्रोथ सामान्य हो जाती है.
महिलाओं में डिलीवरी के बाद बाल झड़ना कब है बीमारी का संकेत?
यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल में प्रसूति, स्त्री रोग विभाग में डॉ. वंदना जैन ने इस बारे में बताया है. वह कहती हैं कि अगर डिलीवरी के एक साल बाद भी बाल लगातार झड़ रहे हों, बाल पहले की तुलना में काफी पतले हो गए हों, तो इसकी जांच करानी चाहिए, कई बार इसके पीछे शरीर में आयरन विटामिन D, विटामिन B12 की कमी, जैसे कारण हो सकते हैं. अगर इसके साथ लगातार थकान, चक्कर आना, कमजोरी होने जैसी शिकायतें भी हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Onion Juice for Hair Growth: मानसून में टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान! इस तरह लगाएं प्याज का रस, हेयर फॉल से मिलेगा छुटकारा
बच्चे के साथ- साथ खुद की देखभाल भी जरूरी
बच्चे की देखभाल जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है अपनी सेहत का ध्यान रखना। अक्सर मां अपने खानपान, पानी पीने और आराम को सबसे आखिर में रख देती है. इसका असर सिर्फ बालों पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की रिकवरी पर पड़ता है. संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अंडे या अन्य प्रोटीन स्रोत, मौसमी फल, पर्याप्त पानी और जितना संभव हो पर्याप्त आराम, शरीर को तेजी से रिकवर होने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Hair Loss First Sign: हेयर फॉल का पहला संकेत क्या है? बाल गिरने से पहले दिखे तो समझ लें कि गंजे होने वाले हैं आप
घरेलू नुस्खों के फेस में न फंसे
डॉ. वंदना जैन बताती हैं कि अगर बाल झड़ने की समस्या हो रही है तो घरेलू नुस्खों या बिना सलाह के सप्लीमेंट लेने से बचें. सही जांच से कारण का पता लगाया जा सकता है और उसी के अनुसार इलाज किया जाता है. ज्यादातर मामलों में यह समस्या समय के साथ अपने आप ठीक हो जाती है. अगर बाल झड़ने के साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दें या समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें
—- समाप्त —-