जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. यह कोशिश नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुई. सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. इसके बाद घुसपैठियों को चुनौती दी गई. घुसपैठियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. सेना ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की. जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद घुसपैठिए वहां से भाग निकले.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
—- समाप्त —-