12वीं पास और ग्रेजुएट निकले साइबर ठग, 403 करोड़ का कर चुके लेन देन – jhansi cyber fraud gang busted 403 crore scam usdt chinese connection lcln


यूपी के झांसी में पिछले कई साल से चल रहे साइबर ठगों के गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है. इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं. ठगों के इस गैंग में इंटर और ग्रेजुएशन करने वाले छात्र शामिल हैं और इनका चीन से भी कनेक्शन बताया जा रहा है. अब तक यह 403 करोड़ रुपये का साइबर क्राइम कर चुके. इनके पास से पुलिस को 7 मोबाइल और हिसाब किताब के रजिस्टर मिले हैं.

साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए झांसी पुलिस लगातार प्रयास में लगी हुई है. जिसके तहत शुक्रवार को झांसी के प्रेमनगर थाना पुलिस ने 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य 3 भागने में सफल हो गए. 

सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) अरीबा नोमान के अनुसार, यह गैंग 56 खातों को चलाता है, जिसके खिलाफ पूरे देश से 325 शिकायतें मिली है. अब तक इन्होंने 403 करोड़ का साइबर क्राइम किया है. खास बात यह है कि इस गैंग में सभी पढ़ने वाले छात्र हैं. देखें VIDEO:- 

महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी साइबर क्राइम से अर्जित रकम को फ्रीज होने से बचाने के लिए USDT में बदल कर फॉरेन कंट्री के हैंडलर में सौंप देते थे. इनके पास से पुलिस को मोबाइल और हिसाब किताब के रजिस्टर मिले हैं. पूछताछ कर इनके खिलाफ कार्रवाई  की जा रही है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment