US ने ईरानी बंदरगाहों से नाकेबंदी हटाई, जहाज अब भी क्यों रहेंगे तैनात? – US Iran Deal Signed Donald Trump Hormuz US lifts naval blockade maritime traffic ntc rttm


अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले जहाजों पर लगी समुद्री नाकेबंदी हटा ली है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश के बाद सभी ऑपरेशन रोक दिए गए हैं. 

गुरुवार को X पर जारी एक बयान में CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना अब ईरान से जुड़े समुद्री ट्रैफिक पर कोई रोक नहीं लगा रही है और नाकेबंदी लागू करने के लिए किए जा रहे नौसैनिक ऑपरेशन खत्म हो गए हैं.

CENTCOM ने कहा, ‘आज अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर लगी नाकेबंदी हटा ली है.’

यह नाकेबंदी तब हटाई गई है, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने युद्ध खत्म करने के मकसद से एक MoU पर साइन किए थे.

CENTCOM ने जोर देकर कहा कि ‘अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों के रास्ते में कोई रुकावट नहीं डाल रही है. अमेरिकी सेना की नाकेबंदी लागू करने की सभी कोशिशें रोक दी गई हैं.’

हालांकि नाकेबंदी हटा ली गई है, लेकिन समझौते का पालन सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी नौसेना के जहाज आस-पास ही तैनात रहेंगे. बयान में कहा गया, ‘हमारे नौसैनिक जहाज इस इलाके में तैनात रहेंगे ताकि यह पक्का किया जा सके कि समझौते की सभी बातों का पालन हो, उन्हें माना जाए और वे पूरी तरह से लागू रहें.’

MoU पर साइन होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलने और अमेरिकी नाकेबंदी हटने के बाद अब जहाजों की आवाजाही आसान हो सकती है. जंग के दौरान अमेरिका ने अप्रैल में ही ईरानी बंदरगाहों और जहाजों पर नाकेबंदी कर दी थी.

—- समाप्त —-


Leave a Comment