‘लॉकअप’ के बाद एक और रियलिटी शो का द एंड हो गया है. प्राइम वीडियो के शो ‘द अलांयस’ सीजन 1 को इसका पहला विनर मिल गया है. शो की ट्रॉफी और 50 लाख का कैश प्राइज एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मिनी माथुर ने जीता है. मिनी ने फिनाले में अली गोनी और रुही दोसानी को हराया है.
मिनी ने जीता शो
अलायंस का ग्रैंड फिनाले एपिसोड गुरुवार दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हुआ. टॉप 3 में कुशाल टंडन अपनी जगह बनाने से चूके. फिनाले की जंग अली गोनी, रूही और मिनी के बीच हुई. तगड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद मिनी ने बेस्ट किया. वो शो की फाइनल Ace बनीं और इसी के साथ अलायंस की विनर भी. सोशल मीडिया पर मिनी को ढेर सारी बधाई मिल रही है. फैंस और सेलेब्स मिनी की जीत से खुश हैं.
मिनी को इंटरनेट यूजर्स ने डिजर्विंग विनर बताया है. उनके गेम की पहले दिन से तारीफ हो रही है. माइंड गेम, स्ट्रैटिजी और इंटेलीजेंस में मिनी से बेहतर शो में कोई नहीं नजर आया. हर टास्क में मिनी ने खुद को साबित किया है. उन्होंने अपने स्मार्ट गेम से कंटेस्टेंट्स के साथ फैंस का भी दिल जीता. शो में मिनी और निखिल चिनप्पा की दोस्ती मिसाल बनी. दोनों ने एक-दूसरे का हर मोड़ पर साथ दिया. मिनी के लिए अलायंस की ये जर्नी आसान नहीं रही थी.
—- समाप्त —-