SPIEF 2026: ‘रूसी दावोस’ में आज पुतिन के साथ मंच पर होंगे दुनिया के बड़े नेता, राजनीति और अर्थव्यवस्था पर मंथन – russia Petersburg economic forum president Vladimir Putin session Uzbekistan Tanzania China ntc agkp


रूस में सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम यानी SPIEF जिसे अक्सर ‘रूसी दावोस’ कहा जाता है. दुनिया के सबसे प्रभावशाली आर्थिक मंचों में से एक है. यह फोरम 1997 से हर साल आयोजित होता है और 2006 से इसे रूसी राष्ट्रपति के संरक्षण में आयोजित किया जाता है. इस साल यानी 2026 में यह 29वां संस्करण है, जो 3 से 6 जून तक सेंट पीटर्सबर्ग के एक्सपोफोरम सेंटर में चल रहा है.

इस बार फोरम की थीम है, ‘व्यावहारिक बातचीत: एक स्थिर भविष्य की ओर बढ़ने का रास्ता’ यानी एक स्थिर भविष्य की ओर व्यावहारिक संवाद. 100 से अधिक देशों से करीब 20,000 प्रतिभागी इस फोरम में शामिल हो रहे हैं.

आज फोरम का सबसे महत्वपूर्ण दिन है. शाम 5:30 बजे IST (दोपहर 3 बजे मॉस्को समय) मुख्य प्लेनरी सेशन शुरू होगा, जिसमें एक साथ मंच पर कई लोग होंगे. 

  • व्लादिमीर पुतिन – रूस के राष्ट्रपति
  • हान झेंग – चीन के उपराष्ट्रपति
  • शावकत मिर्जियोयेव- उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति
  • सामिया सुलुहू हसन – तंजानिया की राष्ट्रपति

और इस पूरे सेशन का संचालन करेंगी इंडिया टुडे ग्रुप की संवाददाता गीता मोहन. यह भारतीय मीडिया के लिए एक बड़ा मौका है क्योंकि इंडिया टुडे एकमात्र भारतीय न्यूज चैनल है जिसे इस ‘ग्लोबल हाई टेबल’ पर जगह मिली है.

दुनिया की बड़ी ताकतें आज एक मंच पर – आजतक पर LIVE कवरेज.


Leave a Comment