Shani Dev 2026: अच्छे दिन शुरू होने से पहले शनि देते हैं ये 4 शुभ संकेत, कभी न करें इग्नोर – Shani Dev 2026 goodluck signs when shani give blessing to people tvisu


ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह बताया गया है. लेकिन शनि देव इंसान को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं. जो लोग सत्य, ईमानदारी और परिश्रम का मार्ग अपनाते हैं, उन पर शनि की विशेष कृपा बनी रहती है. वहीं अनुचित कर्म करने वालों को उनके कर्मों के अनुरूप परिणाम भी मिलते हैं. ज्योतिषविद ऐसे कई संकेत बताते हैं, जिनसे समझा जा सकता है कि शनि देव की कृपा किसी व्यक्ति पर बनी हुई है.

1. मेनहत का फल मिलता रहे
यदि लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अचानक सकारात्मक परिणाम देने लगें, नौकरी में पदोन्नति मिले या व्यापार में लगातार प्रगति होने लगे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि जब व्यक्ति को उसकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने लगे, तब यह शनि देव की प्रसन्नता का संकेत हो सकता है.

2. कोर्ट-कचहरी और कर्ज से मुक्ति
यदि लंबे समय से चल रहा कानूनी विवाद आपके पक्ष में समाप्त हो जाए या कर्ज का बोझ धीरे-धीरे कम होने लगे, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से ऐसी परिस्थितियां यह दर्शाती हैं कि शनिदेव की कृपा से जीवन की बड़ी बाधाएं दूर होने लगी हैं.

3. लोहे, तेल, वाहन या कारोबार से लाभ
ज्योतिष शास्त्र में लोहा, तेल और कोयला जैसी वस्तुओं का संबंध शनिदेव से माना जाता है. यदि इन क्षेत्रों से जुड़ा व्यवसाय अच्छा चलने लगे, वाहन खरीदने का अवसर मिले या कारोबार में अचानक लाभ होने लगे, तो इसे शनि देव के आशीर्वाद का संकेत माना जाता है. यह आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ने का भी संकेत हो सकता है.

4. संयम और ईमानदारी से लाभ मिलता रहे
शनि देव को सत्य, अनुशासन और कर्मनिष्ठा प्रिय मानी जाती है. यदि व्यक्ति के व्यवहार में धैर्य आने लगे, जिम्मेदारियों को निभाने की आदत मजबूत हो जाए और गलत कार्यों से स्वयं ही दूरी बनने लगे, तो इसे भी शनि देव की सकारात्मक कृपा का संकेत माना जाता है. ऐसे बदलाव व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने वाले माने जाते हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment