NEET UG पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल – cbi files chargesheet against 13 accused in neet ug paper leak case lclar


NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI ने मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. CBI सूत्रों के मुताबिक, यह चार्जशीट CBI की आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से दाखिल की गई है. अब इस चार्जशीट को आगे की सुनवाई के लिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.

CBI ने जिन 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें यश यादव, मंगलिलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रह्लाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवालदार शामिल हैं. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. जांच एजेंसी ने इस मामले में कई गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है.

CBI की आर्थिक अपराध शाखा ने दायर किया आरोप पत्र

CBI ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238 और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(a) के तहत भी कार्रवाई की गई है. वहीं पब्लिक एग्जामिनेशन अधिनियम, 2024 की धारा 10 के साथ धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी आगे की सुनवाई

CBI इस मामले की जांच कर रही है और अब जांच के अगले चरण में चार्जशीट के आधार पर अदालत में सुनवाई आगे बढ़ेगी. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की जाएगी. NEET UG पेपर लीक मामला परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों के बाद जांच एजेंसियों की निगरानी में आया था. CBI की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट के बाद अब आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

—- समाप्त —-


Leave a Comment