Multibagger Penny Stock: 81 पैसे के ‘छुटकू’ शेयर में रोज अपर सर्किट, 1 साल में 1200% का धांसू रिटर्न – Multibagger Penny Stock hit daily upper circuit gives surge 1200 percent in just one year tutc


शेयर बाजार में कब कौन सा स्टॉक रॉकेट की रफ्तार पकड़कर अपने निवेशकों को मालामाल कर दे और कौन अर्श से फर्श पर लाकर गिरा दे, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है. लेकिन कई ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक्स हैं, जो बेहद ही कम समय में पैसे लगाने वालों के लिए पैसे छापने की मशीन साबित हुए हैं. ऐसा ही एक छुटकू शेयर है ऑक्सफोर्ड इंडस्ट्रीज स्टॉक, जो सालभर में ही 1200% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है.  

क्या करती है ये कंपनी? 
ऑक्सफोर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी टेक्सटाइल बिजनेस से जुड़ी हुई है और इसकी स्थापना साल 1980 में की गई है. बीते साल 14 अगस्त को ही इस कंपनी के शेयर में ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई थी, जो रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 से बंद थी. इस पैनी स्टॉक की कीमत बीते एक साल में 80 पैसे से 10.66 रुपये पर पहुंच चुकी है. 

दनादन लग रह अपर सर्किट
शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन इस उथल-पुथल के बीच भी Oxford Industries के शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है. बीते पांच कारोबारी दिनों में ही ये स्टॉक करीब 22 फीसदी उछल चुका है. वहीं बीते जुलाई महीने के अंत से अब तक ये रॉकेट की रफ्तार से भागा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 जुलाई से अब तक ये 90% चढ़ चुका है. 

एक साल में 1 लाख बने 13 लाख 
एक साल में ही निवेशकों को मालामाल करने वाला साबित हुआ ऑक्सफोर्ड इंडस्ट्रीज का शेयर इस अवधि में 1206% का रिटर्न दिया है. इस हिसाब से देखें तो अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये लगाकर सालभर पहले ऑक्सफॉर्ड इंडस्ट्रीज के शेयर 20 अगस्त 2025 को सिर्फ 81 पैसे के भाव पर खरीदे होंगे और उन्हें अब तक होल्ड रखा होगा, तो उनकी एक लाख की रकम अब तक बढ़कर 13,06,000 रुपये हो गई होगी. 

9 महीने में 2870% भागा, फिर गिरने लगा भाव
ऑक्सफोर्ड इंडस्ट्रीज के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 24.54 रुपये है, जिसे इसने इसी साल मई महीने में छुआ था. इस शेयर ने 20 अगस्त 2025 से 21 मई 2026 तक अपने निवेशकों के ऊपर पैसों की बरसात कर दी थी. 81 पैसे से सीधे उछलते हुए ये 24 रुपये के पार पहुंचा था और सिर्फ 9 महीने में निवेशकों को 2870 फीसदी का धांसू रिटर्न मिला था. हालांकि, इस हाई को छूने के बाद से ये अब तक 55% टूट चुका है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

—- समाप्त —-


Leave a Comment