KBC 18 में पहुंचे आमिर खान, हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- चौथी शादी कब होगी? – batwara 1947 sunny deol aamir khan at kbc 18 Trolled Third Marriage Gauri Spratt Amitabh Bachchan video tmovb


‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ शुरु होने में बस एक दिन बचा है. 10 अगस्त को अमिताभ बच्चन के शो का टीवी पर धमाकेदार आगाज होगा. शो के प्रीमियर पर सनी देओल, आमिर खान, और प्रिति जिंटा, अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिखेंगे. बॉलीवुड के तीनों दिग्गज स्टार्स शो पर अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन करने पहुंचे हैं. शो का प्रोमो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. प्रोमो देखकर कई यूजर्स ने आमिर खान को ट्रोल भी किया. आइए जानते हैं कि आमिर के ट्रोलिंग की वजह क्या है. 

ट्रोल हुए आमिर 
प्रोमों में आमिर खान, अमिताभ बच्चन से शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ पर सवाल करते नजर आते हैं. आमिर, बीग बी से पूछते हैं- आपने प्रोमों में कहा है सोचना पड़ेगो तो क्या सोचना पड़ेगा. अमिताभ अपने अंदाज में जवाब देते हैं कि इस बार सवाल का जवाब इतना आसान नहीं होगा. प्रतिभागी को जवाब देने से पहले सोचना पड़ेगा. आमिर फिर बोलते हैं सोचना पड़ेगा सर वाकई सोचना पड़ेगा.

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ये बातचीत लोगों को पसंद आ रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का ध्यान शो से ज्यादा आमिर की पर्सनल लाफ पर गया. हाल ही में तीसरी शादी करने वाले आमिर को लेकर कमेंट सेक्शन में मजेदार और तंज भरे कमेंट्स देखने को मिले. एक यूजर् ने एक्टर से उनकी चोथी शादी के बारे में पूछा. एक ने लिखा कि क्या वो केबीसी में अपनी शादी की चर्चा करने आये हैं. इस तरह के कमेंट्स से यूजर्स उनको ट्रोल करते नजर आये. एक ने लिखा कि बच्चन साहब, आमिर से पूछिए कि वो चौथी शादी कब रहे हैं. अन्य ने लिखा कि लगता है ये यहां अपनी चौथी शादी के बारे में सोचने आए हैं. 

बता दें कि 5 जुलाई 2026 को आमिर खान ने बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट संग शादी रचाई. दोनों ने स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया है. आमिर की ये तीसरी शादी है. तीसरी शादी के लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. हालांकि, आमिर को ट्रोलिंग से खास फर्क नहीं पड़ा. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment