आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आज (14 जून) पाकिस्तान से खेलने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा. वहीं पहली गेंद भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे फेंकी जाएगी.
भारतीय टीम अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 के संस्करण में किया था, जब भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची और ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार गई. अब भारत की नजरें पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं. भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
भारत और पाकिस्तान की महिला टीम्स के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि पाकिस्तान ने केवल 3 मुकाबले जीते. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान ने भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की.
भारत की संभावित प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल/नंदनी शर्मा, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: मुनीबा अली, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज/इरम जावेद, इमान फातिमा, रमीन शमीम, फातिमा सना (कप्तान), तस्मिया रुबाब, नाशरा संधू और सादिया इकबाल.
—- समाप्त —-