ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 के बेहद करीब… टॉप-5 में भारत के 3 बल्लेबाज, कोहली-रोहित का जलवा कायम – icc odi rankings shubman gill nears no 1 virat kohli rohit sharma top five after england series bmsp


इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के बाद जारी ताजा ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है. कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाए रखी है. वहीं, गिल अब नंबर-1 की कुर्सी हासिल करने से सिर्फ एक रेटिंग अंक दूर रह गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 188 रन बनाने वाले गिल के खाते में अब 801 रेटिंग अंक हैं और वह शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802 अंक) से सिर्फ एक अंक पीछे हैं. वहीं, विराट कोहली 767 अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

icc

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है. 249 रनों के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए रूट चार स्थान की छलांग लगाकर अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके साथी बेन डकेट ने 11 पायदान की बड़ी छलांग लगाई और संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि जैकब बेथेल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 64वें नंबर पर आ गए हैं.

भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को भी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है. वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को नुकसान हुआ है. वह टॉप-10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गए हैं. गेंदबाजों की सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में पांच विकेट लेने के बाद एक स्थान की छलांग लगाई है और अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनसे ऊपर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं.

 

—- समाप्त —-


Leave a Comment