Delhi Weather: गर्मी से राहत, एयर क्वालिटी भी संतोषजनक, दिल्ली में 20 जून तक बारिश की उम्मीद, जानें आज का मौसम – Rain likely in city delhi NCR weather forecast today 17 June IMD Mausam update delhi air quality satisfactory aaj ke Mausam ka haal szlbs


वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना है और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. वहीं, एयर क्वालिटी यानी वायु गुणवत्ता भी संतोषजनक है. 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 से 21 जून तक दिल्ली-NCR के आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. जबकि हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. 

IMD ने दिल्ली-NCR में 20 जून आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली रहेगी. बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था. 

हिमाचल में मॉनसून से पहले अच्छी बारिश! इन 5 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी
 

आज, 17 जून के मौसम की बात करें तो दिल्ली में बुधवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. हालांकि, हवा में नमी की वजह से उमस बढ़ सकती है.

IMD Forecast Delhi Weather Update

सफदरजंग मौसम केंद्र में पिछले 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा. पालम में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है. जबकि लोधी रोड पर 22.6 डिग्री (5.4 डिग्री कम), रिज पर 22 डिग्री (4.8 डिग्री कम) और अयानगर में 22.2 डिग्री (3.7 डिग्री कम) तापमान दर्ज किया गया.

एयर क्वालिटी की बात करें तो दिल्ली की हवा साफ है. AQI संतोषजनक स्तर पर दर्ज किया गया है. सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AQI 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment