CJP Protest Live: सरकार के साथ आज CJP की अहम बैठक, ‘संसद मार्च’ की घोषणा कर सकती है कॉकरोच जनता पार्टी – cockroach janta party protest live updates delhi jantar mantar dharmendra pradhan cjp abhijeet dipike ntc amkr


कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बहुप्रतीक्षित वार्ता 2 घंटे तक चली. दोनों पक्षों के बीच तीन में से दो मुद्दों पर सहमति बनती दिख रही है. हालांकि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अब भी सहमति नहीं बन सकी है.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक आज दोपहर 3:30 बजे होनी है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी संसद तक एक और मार्च का ऐलान कर सकती है.

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने देशभर में जिला स्तर पर कैंडललाइट मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने का फैसला किया है. यह कार्यक्रम NEET और CBSE से जुड़े मुद्दों, छात्रों के साथ एकजुटता जताने व छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया जाएगा.


Leave a Comment