पुतिन डील चाहते हैं, फिर क्यों नहीं रुक रहा रुस-यूक्रेन वॉर? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताई वजह – Donald trump claims putin wants to end ukraine war zelenskey peace deal ntc aktw


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करने के लिए डील करना चाहते हैं. अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी समझौते के लिए तैयार हों तो यह अच्छी बात होगी.

ट्रंप ने यह बयान बुधवार को मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर दिया. वह टेक्सास जाने के लिए एयर फोर्स वन में सवार होने वाले थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे पुतिन के साथ हुई बातचीत को लेकर सवाल किया.

दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है. दोनों देशों के बीच 4 साल से संघर्ष चल रहा है. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत और युद्धविराम की कोशिशें हो चुकी हैं. हालांकि, अब तक कोई स्थायी समझौता नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें: पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे विटकॉफ-कुशनर, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत काफी अच्छी रही. उन्होंने रुस-यूक्रेन वॉर पर कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौता करना चाहते हैं. युद्ध को खत्म करने के रास्ते में सबसे बड़ी समस्या पुतिन और जेलेंस्की के बीच खराब रिश्ते हैं.

उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं. यही सबसे बड़ी वजह है कि बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है. दोनों देश लंबे समय से लड़ते-लड़ते थक चुके हैं.

राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर हुई थी बातचीत

ट्रंप ने मंगलवार को पुतिन से फोन पर बात की थी. यह बातचीत अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के मॉस्को और कीव दौरे से लौटने के बाद हुई. विटकॉफ और कुशनर अमेरिका की तरफ से रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए बातचीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दोनों ने रूस और यूक्रेन के दौरे के दौरान युद्ध खत्म करने से जुड़े संभावित प्रस्तावों पर चर्चा की थी.

इससे पहले अगस्त में सीआईए के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ ने भी मॉस्को में रूसी अधिकारियों से मुलाकात की थी. इस बातचीत का एक मकसद रूस को युद्ध खत्म करने के लिए तैयार करना भी था.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और जापान के PM की हुई मुलाकात, रूस यूक्रेन युद्ध पर दिया ये बयान
ट्रंप के दावे के बावजूद अमेरिका, यूक्रेन और यूरोप के कई खुफिया अधिकारियों को पुतिन की मंशा पर अब भी संदेह है. अधिकारियों को लगता है कि रूस के राष्ट्रपति युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं हैं.

पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह पुतिन और जेलेंस्की के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक कराने की कोशिश करेंगे. इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि दोनों नेता लड़ाई से थक चुके हैं. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि रूस और यूक्रेन के बीच संभावित समझौते की शर्तें क्या हो सकती हैं. ट्रंप के इस बयान से एक बार फिर यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की अमेरिकी कोशिशों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
 

—- समाप्त —-


Leave a Comment