Upma Cutlet Recipe: बचा उपमा फेंकें नहीं, सब्जियां-ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर बनाएं कुरकुरे कटलेट; संजीव कपूर की आसान ट्रिक – leftover upma cutlet recipe chef sanjeev kapoor easy evening snack bache upma se kaise banaen cutlets tvist


Upma Cutlet Recipe: कई घरों में सुबह के नाश्ते में लोग उपमा खाना पसंद करते हैं. लेकिन उपमा कितना भी कम करके बना लिया जाए फिर भी थोड़ा-बहुत बच ही जाता है. फिर दोपहर या शाम तक उसे दोबारा खाने का मन किसी का नहीं करता. ऐसे में ज्यादातर लोग बचे हुए उपमे को फेंक देते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि इसी बचे हुए उपमे से आप शाम के लिए एकदम नया और स्वादिष्ट स्नैक बना सकते हैं तो?

जी हां, शेफ संजीव कपूर ने बचे हुए उपमे को इस्तेमाल करने का एक ऐसा ही मजेदार तरीका बताया है, जिसे खाकर बच्चों से लेकर बड़े तक दीवाने हो जाएंगे. इसमें उपमे में कुछ सब्जियां, मसाले और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर कटलेट तैयार किए जाते हैं. इन्हें पैन में हल्का सा शैलो फ्राई करने पर बाहर से ये क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं. यानी सुबह का बचा उपमा शाम की चाय के साथ एकदम नए अंदाज में सर्व किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे बचे हुए उपमा से ‘उपमा कटलेट्स’ बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

  • बचा हुआ रवा उपमा- 1½ कप
  • पत्तागोभी- ½ कप बारीक कटी हुई
  • गाजर- 1 मध्यम, बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च- 1 मध्यम, बारीक कटी हुई
  • स्प्रिंग ऑनियन- 2, बारीक कटे हुए
  • लहसुन- 2 से 3 कलियां, बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च- 1, बारीक कटी हुई
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच और शैलो फ्राई के लिए जरूरत के मुताबिक
  • मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- ¼ कप
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • नींबू का रस- ½ नींबू
  • चाट मसाला- ¼ छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- ½ छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • कुटी हुई काली मिर्च- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका:

1. कटलेट का स्वाद बढ़ाने के लिए पहले सब्जियों को हल्का सा पकाना है. इसके लिए एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल और मक्खन डालकर गर्म करें. अब इसमें बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च और स्प्रिंग ऑनियन डालें. इन्हें कुछ सेकंड भूनें, ताकि इनकी खुशबू आने लगे.

2. इसके बाद इसमें पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डाल दें. थोड़ा सा नमक डालकर तेज आंच पर करीब 1-2 मिनट तक पकाएं. सब्जियों को बहुत ज्यादा गलाना नहीं है. इनमें हल्का क्रंच बना रहना चाहिए. 

3. अब सब्जियों में कुटी हुई काली मिर्च, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स और भुना जीरा पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. मसाले मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.

4. एक बड़े बर्तन में बचा हुआ उपमा निकालें. इसमें तैयार की हुई सब्जियां, हरा धनिया, नींबू का रस और ब्रेड क्रम्ब्स डालें. सभी चीजों को हाथों की मदद से अच्छी तरह मिला लें.

5. ध्यान रखें कि मिश्रण न बहुत सूखा हो और न ही बहुत ढीला. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स डाल सकते हैं. इससे कटलेट आसानी से शेप में आ जाएंगे.

6. अब तैयार मिश्रण का थोड़ा हिस्सा हाथ में लें और इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लें. इन्हें हल्का दबाकर टिक्की की शेप दें. आप चाहें तो इन्हें गोल, अंडाकार या त्रिकोण आकार भी दे सकते हैं. 

7. अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर कटलेट को पैन में रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. इन्हें पलटते समय ध्यान रखें कि कटलेट टूटे नहीं.

8. कटलेट को करीब 1-2 मिनट तक दोनों तरफ से सेंकें, जब तक इनका बाहरी हिस्सा हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए. तैयार कटलेट को किचन पेपर पर निकाल लें, ताकि अक्स्ट्रा तेल निकल जाए.

9. गरमा-गरम उपमा कटलेट को टोमैटो केचप, हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ सर्व करें. शाम की चाय के साथ ये स्नैक काफी स्वादिष्ट लगेगा.

—- समाप्त —-


Leave a Comment