खान सर की कोचिंग के 2 गार्ड्स को उठा ले गई पुलिस, फायरिंग केस में नया ट्विस्ट – khan sir gyandeep coaching firing case video viral guards arrested patna police bihar ntc bktw


बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञानदीप कोचिंग के विवाद में अब नया ट्विस्ट आ गया है. खान सर ने अपनी कोचिंग के बाहर 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था. पटना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, जिसके बाद खान सर ने अपने दावे से एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया था. अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है.

अब पटना पुलिस ने फायरिंग के केस में खान सर की कोचिंग के ही दो गार्ड्स को उठा लिया है. रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी, उसके बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी. फायरिंग की इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया था.

उस शख्स को पकड़कर लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट भी कराया था. हालांकि, यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है.
 

—- समाप्त —-


Leave a Comment