दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में ही छाया अंधेरा – Noida Gusty winds IMD forecasts delhi NCR weather today 4 june rain thundershowers alert mausam news in hindi szlbs


केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के औपचारिक रूप से एंट्री करते ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी अचानक बदल गया है. नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने के साथ झमाझम बारिश हुई. जिससे गर्मी से राहत मिली है. 

वहीं, धूलभरी आंधी चलने से सड़कों पर अंधेरा छाया तो लोगों को काफी परेशानी भी हुई. कई जगहों पर पेड़ की पत्तियां और हल्का कचरा हवा में उड़ता नजर आया.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. एक-दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम में बदलाव की यह स्थिति 6 जून तक बनी रहने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, केरल में मॉनसून के आने से उत्तर भारत में भी नमी बढ़ गई है. इससे दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं. अगले कुछ दिन तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी.

—- समाप्त —-


Leave a Comment