52 साल के राम कपूर ने 22 साल छोटी श्रेया को बार-बार किया था KISS, पार की मर्यादा? आरोपों पर तोड़ी चुप्पी – 52 years old ram kapoor on kissing 29 years shreya kalra said i dont care tmovf


टीवी के टॉप एक्टर्स में शुमार राम कपूर बीते दिनों ‘लॉक अप’ शो में दिखाई दिए. राम ने अपने गेम और कूल पर्सनैलिटी से लोगों को काफी इंप्रेस किया. मगर शो में श्रेया कालरा ने राम पर उन्हें अनकंफर्टेबल फील कराने के आरोप लगाए थे. श्रेया ने कहा था कि राम का उन्हें बार-बार Kiss करना पसंद नहीं है. श्रेया कालरा के दावों पर एक्टर को ट्रोल भी किया गया था. अब राम कपूर ने इन विवादों पर चुप्पी तोड़ी है. 

क्या बोले राम कपूर?

नयनदीप रक्षित संग इंटरव्यू में राम कपूर ने श्रेया कालरा के आरोपों पर कहा कि अगर कोई उनकी बातों को गलत तरीके से लेता है तो उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता. राम कपूर ने ये भी कहा कि उनके 27 सालों के करियर में कभी किसी एक्टर ने उनके बिहेवियर पर सवाल नहीं उठाए हैं. 

राम ने कहा- श्रेया ने शो में मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि उनका मेरे बारे में बोलने का गलत मतलब नहीं था. अपने पूरे करियर के दौरान मैं ऐसा ही रहा हूं और मैं किसी के लिए भी खुद को नहीं बदलूंगा. अगर मेरे बिहेवियर को कोई गलत समझता है, तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. 

राम को नहीं पड़ता ट्रोलिंग से फर्क

राम कपूर ने कहा कि इन सारी कंट्रोवर्सी पर ध्यान देना टाइम की बर्बादी है. राम कपूर आगे बोले- मुझे इस बात की खुशी और गर्व है कि मेरे 27 सालों के करियर में अभी तक किसी भी महिला ने मेरे बिहेवियर को गलत नहीं बताया है. इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं. मैं जो हूं, वहीं रहूंगा. मैं इस तरह के विवादों पर अपना टाइम बर्बाद नहीं करूंगा, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. मैं अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी पर फोकस करता हूं. 

राम कपूर ने तो अपनी सफाई दे दी है. आपका उनके बारे में क्या कहना है?

—- समाप्त —-


Leave a Comment