21KM का माइलेज, 8.25 लाख कीमत… Mahindra लाया मिनी ट्रक – mahindra veero xxl cng diesel launch price features mileage auam


महिंद्रा ने अपने कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. कंपनी ने लाइट कमर्शियल व्हीकल रेंज में वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी (Veero 1.1 XXL CNG) को लॉन्च किया है. नए सीएनजी कमर्शियल व्हीकल को लॉन्च करने के साथ ही महिंद्रा ने वीरो के डीजल वेरिएंट को अपग्रेड भी किया है. 

अपग्रेडेड वीरो डीजल आज से उपलब्ध होगा. जबकि वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी 20 सितंबर से उपलब्ध होगा. कंपनी ने पहली बार वीरो को सितंबर 2024 में लॉन्च किया था. ये महिंद्रा के अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. आइए जानते हैं महिंद्रा की इस गाड़ी की कीमत और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत और क्या है इसमें खास? 

महिंद्रा वीरो एक्सएक्सएल सीएनजी की कीमत 8.25 लाख रुपये एक्स शोरूम है. जबकि इसके अपडेटेड डीजल अवतार को आप 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर खरीद पाएंगे. बात करें Veero 1.1 XXL CNG की, तो कंपनी ने इसे शहरों के कमर्शियल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है. 

यह भी पढ़ें: धड़ाधड़ हुई Mahindra SUVs की सेल, अगस्त में बेच दी 50% ज्यादा कारें

इसमें 1.1 टच की पेलोड कैपेसिटी मिलती है. इसमें 2900 एमएम या 9.5 फुट का टार्गो डेक मिलता है. महिंद्रा का दावा है कि इस व्हीकल को शहरों में हायर वॉल्यूम लोड्स और कम जगहों में आने जाने के लिए तैयार किया गया है. ये ट्रक 5.1 मीटर टर्निंग रेडियस के साथ आता है. 

Mahindra Veero XXL
Mahindra Veero के सभी वेरिएंट्स की कीमत. (Photo: Mahindra Auto)

मिनी ट्रक में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया है, जो 66 पीएस की पावर और 98 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. महिंद्रा का दावा है कि ये ट्रक 21.4 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का एआरएआई (ARAI) क्लेम्ड माइलेज देता है. पेट्रोल और सीएनजी की कॉम्बाइन्ड रेंज 450 किलोमीटर की है. 

डीजल वेरिएंट में मिलेंगे अपडेटेड फीचर्स 

वीरो डीजल में महिंद्रा ने टेक्नोलॉजी और कन्फर्ट पर फोकस किया है. एक बड़ा बदलाव 10.25 इंच का टचस्क्रीन है, जो एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ आता है. इसमें मल्टीपल लैंग्वेज का सपोर्ट और वॉयस कमांड फीचर मिलता है. क्रूज कंट्रोल का फीचर भी कंपनी ने वीरो में दिया है. 

यह भी पढ़ें: Mahindra ने पलट दिया MG का खेल, 7-सीटर SUV पर लाई गजब ऑफर, इतनी है कीमत

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें हीटर के साथ एसी, रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट्स, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्लैट फोल्ड सीट्स, डोर आर्म रेस्ट और डी प्लस 2 सीटिंग अरेंजमेंट मिलता है. इसमें पावर विंडो और फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं. हायर वेरिएंट्स में ड्राइवर एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल मिलते हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment