2 बच्चों की मां-तलाकशुदा एक्ट्रेस से रचाई थी दूसरी शादी, 29 साल बाद हुआ तलाक, PAK एक्टर बोला- पछतावा नहीं – 65 year old pakistan actor waseem abbas announced divorce saba hameed 29 years marriage ended six kids tmovf


वसीम अब्बास पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. वसीम 65 साल के हैं. लेकिन इस उम्र में भी वो करियर में काफी एक्टिव हैं. पाकिस्तानी शो में वो पिता या फिर ससुर के किरदार में दिखाई देते हैं. लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वसीम पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने रहते हैं. 

29 साल बाद टूटी शादी

दरअसल, वसीम अब्बास अपनी दूसरी पत्नी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा हमीद से 29 साल बाद अलग हो गए हैं. दोनों ने साल 1993 में शादी की थी, मगर 2022 में उनका तलाक हो गया. वसीम अब्बास ने जब सबा संग अपना तलाक अनाउंस किया था, तो पाकिस्तानी सिनेमा में हलचल मच गई थी, क्योंकि फैंस उन्हें पावर कपल समझते थे. 

वसीम अब्बास ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक पर बात करते हुए कहा था कि तलाक को लेकर उनके अंदर कोई पछतावा नहीं है. वसीम अब्बास ने कहा था- मेरी दूसरी शादी करीब 29 साल चली थी. उसके बाद हमारा तलाक हो गया था. हम साथ में काम जरूर कर रहे थे, लेकिन पिछले 14 साल से हम साथ नहीं रह रहे थे. मुझे तलाक का रत्तीभर भी अफसोस नहीं है, क्योंकि मेरे लिए मोहब्बत से ज्यादा इज्जत मायने रखती है. 

हालांकि, वसीम अब्बास ने ये क्लियर किया था कि तलाक के बावजूद उनके और एक्स वाइफ सबा हमीद के बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है. एक्टर ने कहा था-अगर कभी हम आमने-सामने आएंगे तो इज्जतदार लोगों की तरह ही एक दूसरे से मिलेंगे, क्योंकि हमारा रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म नहीं हुआ. 

वसीम अब्बास और सबा हमीद की थी दूसरी शादी

खास बात ये है कि वसीम अब्बास और सबा हमीद की एक दूसरे संग ये दूसरी शादी थी. दरअसल, वसीम का पहली पत्नी संग तलाक हो गया था. पहली शादी से उनके 4 बच्चे हैं. मगर पहली पत्नी की आइडेंटिटी उन्होंने पब्लिकली कभी रिवील नहीं की. 

तलाक के बाद वसीम ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा हमीद संग दूसरी शादी करके घर बसाया था. सबा की भी ये दूसरी शादी थी. सबा की पहली शादी सैय्यद परवेज शफी से साल 1980 में हुई थी, लेकिन 10 साल बाद 1990 में उनका तलाक हो गया था. सबा के पहली शादी से 2 बच्चे हैं. 

ऐसे में सबा और वसीम ने एक दूसरे संग दूसरी शादी करते वक्त ये तय किया था कि वो साथ में बच्चे नहीं करेंगे, क्योंकि दोनों के पहले से ही बच्चे थे. वसीम अब्बास ने खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. वसीम बोले थे- सबा के पहले से दो बच्चे थे और मेरे चार बच्चे थे. इसलिए हमने फैसला किया था कि हमें और बच्चों की जरूरत नहीं है.

वसीम अब्बास और सबा हमीद अख्तर दोनों ही पाकिस्तानी सिनेमा के जाने-माने सितारे हैं. दोनों का इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. दोनों के तलाक से फैंस को जबरदस्त झटका लगा था. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment