13 साल की शादी-1 बेटे का पिता, हीरोइन के प्यार में पड़ा एक्टर? एक्स्ट्रा मैरिटल पर बोला- रोमांटिक… – arjun bijlani reacts dating mouni roy father 1 kid denied romance says meri family hai tmovf


मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय पति संग तलाक के बाद अकेले वक्त बिता रही हैं. लेकिन हद तब हो गई, जब मौनी का नाम उनके करीबी दोस्त और एक्टर अर्जुन बिजलानी संग जोड़ा गया. बीते दिनों कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि तलाक के बाद मौनी एक्टर अर्जुन संग रिश्ते में हैं. डेटिंग की इन वायरल रिपोर्ट्स पर अब अर्जुन ने रिएक्ट किया है.

अर्जुन ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी 

टेली चक्कर के एक वीडियो में अर्जुन दोस्त मौनी रॉय संग अपनी लिंक-अप की खबरों पर बात करते दिखे. अर्जुन ने साफ किया कि मौनी बीते कई सालों से उनकी दोस्त हैं और उन दोनों के बीच कोई रोमांटिक बॉन्ड नहीं है. मौनी संग डेटिंग की रिपोर्ट्स पर अर्जुन बोले- फ्रेंडशिप में कोई क्लैरिटी नहीं होती यार. वो मेरी बहुत पुरानी दोस्त है और हमेशा रहेगी.

अर्जुन ने कहा कि जब वो मौनी के साथ डिनर पर स्पॉट हुए थे, तब उनकी पत्नी नेहा भी वहां उनके साथ आने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से वो आ नहीं पाईं. अर्जुन ने आगे बताया कि हाल ही में जब वो गोवा गए थे, तब उनकी पत्नी और मौनी साथ में कहीं घूमने का प्लान बना रही थीं. अर्जुन ने कहा- हम दोनों लंबे समय से को-स्टार्स रहे हैं. बाकी तो लोग कुछ भी लिखते हैं. कुछ भी करते हैं. उसपर हम लोग इतना ध्यान नहीं रखते.

दोस्त के लिए अर्जुन ने लिया स्टैंड

मौनी के बारे में बात करते हुए अर्जुन बोले- वो मुश्किल दौर से गुजर रही है, तो उनके बारे में कुछ भी लिखना बहुत आसान हो जाता है. मैं सभी से रिक्वेस्ट करूंगा कि वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है. प्लीज किसी के बारे में भी कुछ गलत मत लिखो. मेरा भी परिवार है. 

अर्जुन बिजलानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने करीब 13 साल पहले 2013 में नेहा स्वामी से शादी रचाई थी. कपल का एक बेटा भी है. वो परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment