उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बसपा ने फूंक दिया है. बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने सवाल दो साल के बाद यूपी की सियासी पिच पर उतरे और अपने पुराने आक्रामक तेवर में ही नजर आए और उनके निशाने पर सूबे की योगी सरकार और बीजेपी रही, जिसे सियासी कठघरे में खड़ा करते नजर आए. इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आकाश आनंद ने अंकल बताया.
हाथरस के सादाबाद से चुनावी अभियान का आगाज करते आकाश आनंद ने सोमवार को कहा कि 10 साल से बीजेपी प्रदेश में काबिज है. इन्होंने केवल विज्ञापनों से अपनी कमियों को छुपाने का काम किया है. हमारी टैक्स की कमाई के पैसे से योगी सरकार और बीजेपी ने सिर्फ अपना प्रचार किया है.
आकाश आनंद ने कहा कि हम यहां पर भाजपा की कमियां गिनवाने नहीं आया हूं, मैं अपने लोगों की समस्या रखने आया हूं. पिछले 10 साल में 7 हजार करोड़ रुपये आपके टैक्स के पैसे से बीजेपी सरकार अपनी नाकामियां छुपाई हैं. इस दौरान आकाश आनंद ने यूपी के कानून व्यवस्था से लेकर स्कूल बंद करने सहित रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए योगी सरकार पर आक्रामक हमले करते नजर आए.
आकाश आनंद ने योगी सरकार को घेरा
बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि दस साल का हिसाब लेने का समय है. 10 साल में 7 हजार करोड़ रुपये को बीजेपी सरकार ने सिर्फ प्रचार पर खर्च किए हैं. झांसी के अस्पताल में दस से ज्यादा बच्चे जलकर मर गए उनके लिए सहायता राशि नहीं है. केवस अफसोस है. चार लाख से ज्यादा सरकारी पद भरने के लिए पैसा नहीं है.
आकाश आनंद ने सादाबाद से विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक रोकने पर ध्यान देते, विज्ञापन के पैसे परीक्षाओं पर लगाते तो कुछ लोगों को नौकरी मिलती, भाजपा ने पिछले 10 सालों में न बहनों को सुरक्षित रख पाई, न नौकरी दे पाई और न शिक्षा दे पाई.
बीजेपी की असलियत जानना जरूरी है-आकाश
मायावती के भतीजे ने कहा कि भाजपा सरकार की असलियत जानना जरूरी ह.। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं. ये फिर झूठे वायदे लेकर आएंगे, लेकिन अब बीते 10 साल का हिसाब मांगने का समय आ रहा है. इनसे 10 साल का हिसाब मांगना और कहना कि हमारे लिए क्या काम किया है. उन्होंने कहा कि अब हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है.
आकाश आनंद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार विफल रही है, योगी सरकार ने कोई काम नहीं हुआ. यूपी में 25 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए, जिनमें हमारे समाज के लोग पढ़ते थे. मायावती जी ने काफी मेहनत की है, अपने समाज की आवाज उठाने के लिए., अपना वोट जरूर डालें, हाथी का बटन दबाएं.
—- समाप्त —-