‘मैं मां बनना चाहती हूं’, आम्रपाली दुबे ने जताई इच्छा, एक्ट्रेस के फैसले पर हैरान परिवार – Amrapali dubey confession She want to become mother family Shocked Bhojpuri bawal show tmovg


भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस और अपनी अदा से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 39 साल की उम्र में भी सिंगल रहीं आम्रपाली की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच हमेशा एक्साइटमेंट बनी रहती है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने परिवार के सामने एक ऐसा कन्फेशन किया है, जिसने न सिर्फ उनके घरवालों के होश उड़ा दिए, बल्कि उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है.

दरअसल, रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे इमोशनल होकर अपने दिल का सबसे बड़ा और गंभीर फैसला परिवार के सामने रखती नजर आ रही हैं.

मंदिर में प्रार्थना के साथ हुई शुरुआत
वायरल क्लिप की शुरुआत में आम्रपाली दुबे देवी मां के मंदिर में नजर आती हैं. हाथ में पूजा की थाली लिए और आंखों में आंसू भरे वो मां कालरात्रि और कल्याणी के सामने सिर झुकाकर मन्नत मांगती और धागा बांधती हैं. इसके बाद बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है, जिसमें वो बेहद गंभीर और इमोशनल लहजे में कहती हैं.

‘अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता कि इस डिसीजन का आउटकम क्या होगा… मेरी फैमिली कैसे रिएक्ट करेगी, मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे… पर मुझे यह करना है, मैं मां बनना चाहती हूं.’

परिवार के उड़े होश
अपनी इस दिल की बात को सामने रखने के बाद आम्रपाली दुबे का पूरा परिवार सन्न रह जाता है. टेबल पर बैठे उनके माता-पिता और रिश्तेदार एक-दूसरे का मुंह ताकने लगते हैं. उनके पिता हैरान होकर अपनी पत्नी से पूछते हैं, ‘क्या बोलती हो उषा? व्हाट इज़ शी टेलिंग?’ वहीं पास बैठी उनकी रिश्तेदार/बहन भी असहज होकर पूछती हैं, ‘तुम इस फैसले को लेकर पूरी तरह श्योर हो?’ इस पर आम्रपाली नम आंखों के साथ बहुत ही आत्मविश्वास से जवाब देती हैं, ‘हां, मैं एकदम श्योर हूं.’ इतना कहते-कहते एक्ट्रेस अपने आंसुओं को रोक नहीं पातीं और टिशू पेपर से मुंह छिपाकर फफक-फफक कर रोने लगती हैं.

‘भोजपुरी बवाल’ शो के बारे में
आपको बता दें कि यह इमोशनल ड्रामा जियो हॉटस्टार पर आने वाले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ की एक प्रोमो क्लिप का हिस्सा है. इस शो में आम्रपाली दुबे के अलावा पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं.

एक्ट्रेस ने यह साफ नहीं किया है कि वो शादी करके मां बनेंगी, किसी बच्चे को गोद लेंगी या फिर मेडिकल साइंस का सहारा लेंगी. लेकिन इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस इस बात को लेकर काफी इमोशनल और हैरान हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment