‘मुझे विदा करो’, अरिजीत सिंह के बाद ‘आवारापन 2’ के कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म म्यूजिक से लिया ब्रेक – amaal mallik announced break from film music shares emotional post awarapan 2 tmovf


मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इस समय हेडलाइन्स में हैं. अमाल ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने पोस्ट शेयर करके बताया है कि वो फिल्मी म्यूजिक से एक साल के लिए ब्रेक ले रहे हैं. अमाल के इस ऐलान ने उनके तमाम फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है. आखिर करियर के पीक पर उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? चलिए जानते हैं.

अमाल ने फिल्म म्यूजिक से लिया ब्रेक

अमाल मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए यह ऐलान किया है कि वो अगले साल तक फिल्म म्यूजिक से दूरी बना रहे हैं. उन्होंने लिखा- मैं बिल्कुल ठीक हूं. इस बार खुद के लिए जो सबसे बेहतर है, वही करने के लिए पूरी तरह से आगे बढ़ूंगा और सिर्फ वही करूंगा, जो मेरे दिल के लिए और मेरी सेहत के लिए जरूरी है. 

‘मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और शारीरिक स्वास्थ्य के सुधार के लिए ब्रेक चाहिए. मेरे प्यारे Amaalians के लिए एक बार फिर धुनों से भरा दिल लेकर जल्द ही उभरने, ठीक होने और वापसी करने की जरूरत है.’ 

अमाल मलिक ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- अगले साल तक कोई नया फिल्मी म्यूजिक नहीं आएगा. पुराने रिकॉर्ड हुए फिल्मी गाने जल्द ही आ सकते हैं. अगर वो फिल्में रिलीज होती हैं तो, क्योंकि वो अच्छे इरादे से बनाई गईं छोटे बजट की फिल्में हैं. ऐसे लोगों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलती, इसलिए उन प्रोजेक्ट्स का फ्यूचर नहीं पता. आपसे रिक्वेस्ट है कि मुझे और परेशान न करें. जैसे ही मुझे जानकारी मिलेगी, मैं अपडेट कर दूंगा. 

‘म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है. अब संगीत की तरफ वापस चलने लगा हूं. अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा.’

 

अस्पताल के बेड पर दिखे अमाल

अमाल मलिक ने अपनी पोस्ट में यह साफ कर दिया है कि वो अगले एक साल तक किसी भी फिल्म का नया गाया कंपोज नहीं करेंगे. वो अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं. फैंस अमाल से उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं. 

 

बता दें कि अमाल मलिक से पहले इस साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया था. 

वर्क फ्रंट पर अमाल मलिक ने फिल्म ‘आवारापन 2’  के लिए ‘ये आवारापन’  गाना कंपोज किया है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है. अमाल को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में भी देखा गया था. इसमें उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी.

—- समाप्त —-




Leave a Comment