प्रयागराज में बुजुर्ग की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली – prayagraj elderly man shot dead during morning walk in karnalganj cctv helps identify attackers lcly


प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके में सुबह की सैर पर निकले 70 साल के एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लल्ला चुंगी चौराहे पर हुई.

ACP ने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुटी निवासी राम दुलारे कोइरी के तौर पर हुई है. वह चौराहे पर खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि राम दुलारे को SRN अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
मिश्रा ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों से फुटेज मिल गई है और हमलावरों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं. ACP ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ के बाद ही हत्या के मकसद का पता चल पाएगा.

पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में डर का भी माहौल है. 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

—- समाप्त —-


Leave a Comment