पाकिस्तान का टैलेंट! लाइव टेस्ट में ड्राइवरलेस कार ने पुलिस वैन ठोकी- VIDEO – pakistan driverless car live test hits police van islamabad ntc mnrd smsr


पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ड्राइवरलेस यानी ऑटो मोड में चलने वाली कार के टेस्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कार का कंट्रोल अचानक बिगड़ा और वह सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से जा टकराई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया गया कि कार को इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए दूर बैठे ऑपरेटर द्वारा चलाया जा रहा था.

यह घटना इस्लामाबाद के डी-चौक इलाके में हुई. पत्रकार मुहम्मद अलीजा कार में आगे की पैसेंजर सीट पर बैठे थे. इसके फीचर्स के बारे में बता रहे थे. इसी दौरान कार आगे बढ़ी, लेकिन अचानक रिमोट से नियंत्रित स्टीयरिंग का कंट्रोल बिगड़ गया. कार सीधे सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन की तरफ बढ़ने लगी.

यह भी पढ़ें: मदरसे के लिए हिंदू मंदिर की जमीन पर कब्जा? पाकिस्तान में 125 साल पुराना मंदिर ढहाया

वीडियो में अलीजा कार को रोकने के लिए हैंडब्रेक खींचते भी नजर आते हैं, लेकिन उनकी कोशिश काम नहीं आई. कार पुलिस वैन से टकरा गई. अलीजा के मुताबिक, वह एबटाबाद के टेक्नोलॉजी उत्साही एहसान जफर के कहने पर इस ऑटोमेटेड ड्राइविंग तकनीक की रिपोर्टिंग कर रहे थे.

अलीजा ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत आने के बाद तकनीकी खराबी हुई और कार बेकाबू हो गई. उन्होंने कहा कि कार को इंटरनेट के जरिए रिमोट से नियंत्रित किया जा रहा था और कनेक्शन टूटते ही उसका कंट्रोल चला गया.

अलीजा ने बाद में सोशल मीडिया पर कहा कि उनका मकसद इस युवा टेक इनोवेटर को बदनाम करना नहीं था. उन्होंने लोगों को नई तकनीक के प्रयोग के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई. उनके मुताबिक, अगर यही घटना किसी व्यस्त सड़क पर होती तो इसके नतीजे बेहद खतरनाक और जानलेवा हो सकते थे.

यह भी पढ़ें: सऊदी का पैसा, तुर्किए की टेक्नोलॉजी और चीन का साथ… मुनीर का हथियार फैक्ट्री दौरा, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश?

पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि कार का सिस्टम अभी पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद नहीं है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आईं. कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तान के स्थानीय टैलेंट की कोशिश बताया, जबकि कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए.

—- समाप्त —-


Leave a Comment