‘नौकरी से निकाला, मांगी माफी…’, महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले डिलीवरी बॉय पर Flipkart का एक्शन – Flipkart takes major action against delivery boy who exposed his private parts to woman has been fired Lcly


बेंगलुरु में महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. वहीं पूरे मामले को लेकर फ्लिपकार्ट ने भी माफी मांगी है. फ्लिपकार्ट की तरफ से किए गए मेल में कहा गया है कि हम इस घटना से बहुत परेशान हैं और कस्टमर को पूरा सहयोग दे रहे हैं. कस्टमर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.

फ्लिपकार्ट ने माफी मांगते हुए कही ये बात
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि जैसे ही यह मामला हमारे ध्यान में आया, हमने तुरंत उस डिलीवरी पार्टनर की सेवाएं समाप्त कर दीं. FIR दर्ज कर ली गई है और हम जांच अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सभी डिलीवरी पार्टनर्स को काम पर रखने से पहले बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और ज़रूरी ट्रेनिंग से गुज़रना पड़ता है.

हालांकि इस तरह की घटनाएं बहुत कम होती हैं, फिर भी ऐसी एक भी घटना मंज़ूर नहीं है. हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कस्टमर सुरक्षा प्रक्रियाओं को और मज़बूत करने के लिए कोई अतिरिक्त उपाय किए जा सकते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले डिलीवरी बॉय का भी वीडियो सामने आया था. जिसमें वह जबरन महिला के घर के बाथरूम में घुसता और फिर बाहर निकलते समय महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए भाग जाता है. हालांकि इस पूरे वाकये का महिला ने वीडियो बना लिया था और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था.

देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया. DCP व्हाइटफ़ील्ड, सैदुलु अद्वैत ने बताया कि आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विजय मल्लिकार्जुन कामत के तौर पर हुई है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment