नीट मुद्दे पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पत्थरबाजी हुई है. पुलिस ने बताया कि टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. ये घटना दिल्ली के टॉलस्टॉय मार्ग के पास हुई है. पुलिस के मुताबिक RAF और पुलिस की टीम तय जगह पर रोजाना की तरह तैनात थी तभी अचानक पथराव होने लगा. RAF और पुलिस एक्टिव हुई तो ताबड़तोड़ बड़े बड़े पत्थर पुलिस और RAF की टीम पर बरसाए गए. कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में डंडे थे जो पुलिस पर चलाए गए. भीड़ को काबू में करने के लिए RAF की टीम ने हल्का बल प्रयोग किया. पुलिस ने 2-3 आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को काबू में किया.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
—- समाप्त —-