तालाब में डूब रहा था एक बच्चा, बचाने गए दो अन्य भी डूबे, धनबाद में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत – dhanbad pond drowning accident three children died ntc amkr


झारखंड के धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. रंगलीटांड स्थित एक तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है. बताया जा रहा है कि एक बच्चे को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो बच्चे भी गहरे पानी में चले गए. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.

घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड की है, जहां तीन बच्चे पास के तालाब में नहाने गए थे. मृतकों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें: ‘झील किसी भी समय फूट सकती है’, चीन ने नेपाल को किया अलर्ट, भेजा ये संदेश

बच्ची को डूबता देख बाकी दोनों बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वे भी गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल तालाब में उतरकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसरा हुआ है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment