टाइम्स स्क्वायर पर हुई चाकूबाजी में बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट की हत्या – Bank of america vice president Erin Piacenti killed in times square stabbing ntc acwi


न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सोमवार को चाकू से हुए हमले में बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटी की मौत हो गई. 

32 वर्षीय पियासेंटी बैंक ऑफ अमेरिका की बिजनेस सिलेक्शन और कॉन्फ्लिक्ट्स यूनिट में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थी. बैंक ऑफ अमेरिका ने उनकी मौत पर दुख जताया है. बैंक ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति भी संवेदना जताई है. 

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि सोमवार को टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया. हालांकि पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए टेज़र का इस्तेमाल किया और बाद में गोली चलाई. NYPD के मुताबिक, हमले में पियासेंटी पर चाकू से वार किया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि हमला अचनाक और बिना किसी उकसावे के किया गया.

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सोमवार को चाकू से हमला करने वाली महिला पामेला सिस्नेरोस थी.

2018 और 2019 में भी पुलिस के सामने उसके व्यवहार को लेकर मामले आए थे, लेकिन तब उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी. सोमवार को हुए हमले में एक महिला की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने के बाद पुलिस ने सिस्नेरोस को गोली मार दी.

यह भी पढ़ें: पामेला सिस्नेरोस… न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी करने वाली महिला कौन?

पामेला सिस्नेरोस न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में रहती थी. पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश के मुताबिक, सिस्नेरोस से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य के मामले पहले भी सामने आ चुके थे. 2018 और 2019 में पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसे मामले दर्ज हुए थे, हालांकि उन घटनाओं में उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था.

कैसे हुआ था हमला?

घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजकर 36 मिनट पर हुई. सिस्नेरोस ने सड़क पर चाकू से हमला किया, जिसमें बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट 32 वर्षीय एरिन पियासेंटी की मौत हो गई. वहीं 68 साल का एक व्यक्ति घायल हो गया.

हमले के बाद पुलिस अधिकारियों ने सिस्नेरोस को रोकने और उसे काबू करने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक उसने हथियार नहीं छोड़ा और पीछे हटने को भी तैयार नहीं हुई. हालात बिगड़ने के बाद अधिकारियों ने गोली चला दी, जिसमें सिस्नेरोस की मौत हो गई.

इस पूरे घटनाक्रम की बॉडी-कैमरा फुटेज भी जांच का हिस्सा है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले से पहले सिस्नेरोस का व्यवहार कैसा था और उसकी मानसिक स्थिति क्या थी.

—- समाप्त —-


Leave a Comment