जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, 5 IED, 5 IED, AK-47 राइफल बरामद – poonch terror hideout busted ied ak47 recovered surankote ntc apdy


जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है. खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने पुंछ के सुरनकोट सेक्टर के ड्राबा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां यह आतंकी ठिकाना मिला और उसे नष्ट कर दिया गया.

सुरक्षाबलों ने ठिकाने से 5 IED, AK-47 राइफल, AK के कारतूस और एक कम्युनिकेशन डिवाइस बरामद किया. दूसरे विवरण के अनुसार, इलाके में सेना की 16 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया.

तलाशी के दौरान एक गमला टाइप IED, एक गूल टाइप IED, चार छोटे IED, एक छोटा मोटोरोला सेट, एक AK-47 राइफल और 7 राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया.

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा हथियारों और विस्फोटक सामग्री की आवाजाही और इस्तेमाल रोकने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment