खतरनाक हथियार, जासूसी… Anthropic ने बताया कि कैसे AI Claude का हो रहा मिसयूज – Iran backed Houthis used Claude AI to develop missile software ttecr


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आज के समय में काफी एडवांस्ड हो चुका है. एंथ्रोपिक और ओपन AI जैसी कंपनियां लागातार AI मॉडल्स को एडवांस्ड बनाने की कोशिश कर रही हैं, इसके साथ ही AI के गलत इस्तेमाल का भी खतरा गहराता जा रहा है. 

ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने गाइडेड मिसाइलों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने में एंथ्रोपिक के AI चैटबॉट Claude का इस्तेमाल किया है, जिसकी संभावना रिपोर्ट में जताई है. ये जानकारी खुद एंथ्रोपिक ने अपनी रिपोर्ट्स में दी है. गुरुवार को जारी एक 154 पेजों की रिपोर्ट्स में कई बड़े खुलासे किए गए हैं. 

एंथ्रोपिक ने बताया है कि कैसे कई देश और ग्रुप उसके Claude का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं.  यमन स्थित एक समूह ने Claude Code का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की है.

गाइडेड रॉकेट और अन्य मिसाइल प्रोग्राम के लिए AI का इस्तेमाल 

रिपोर्ट में बताया है कि Claude Code की मदद से एक गाइडेड रॉकेट और अन्य मिसाइल प्रोग्राम के लिए गाइडेंस, नेविगेशन और सॉफ्टवेयर बनाने के लिए काम किया है.  

हूती विद्रोही को लेकर जताई है संभावना 

Anthropic ने अपनी रिपोर्ट्स में इस ग्रुप का नाम नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट में ये संकेत दिया है कि यह हूती विद्रोही हो सकते हैं. साथ ही बताया है कि हूतियों ने मिसाइल और ड्रोन का एक बड़ा जखिरा तैयार किया है. 

निगरानी में भी AI का हो रहा है इस्तेमाल 

रिपोर्ट्स में बताया है कि चंद देश की सरकार और ग्रुप Claude की मदद से निगरानी, मास सर्विलांसिंग और खतरनाक बायो हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह बहुत से लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल

एंथ्रोपिक ने कई असफल प्रयायों का जिक्र किया है

रिपोर्ट में एंथ्रोपिक ने कई असफल प्रयायों का जिक्र किया है. रिपोर्ट्स में बताया है कि कई समूह, क्रिमिनल्स और जासूसी गिरोह ने कई बार प्रयास किए हैं. रिपोर्ट्स में दिसंबर 2025 से लेकर अगस्त 2026 तक के दौरान किए गए प्रयास का जिक्र किया है. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment