‘किस भ्रम में हो, भारत जैसा देश हमारे साथ…’, US को नेतन्याहू ने दिखा दिया आइना – netanyahu rejects jd vance claims india support israel allies mdsb ntc


इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस दावे को खारिज कर दिया कि वॉशिंगटन इजरायल का एकमात्र ताकतवर सहयोगी है. उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा, “इजरायल, अमेरिका के अलावा भारत सहित अन्य सहयोगियों के समर्थन पर भी निर्भर है.” यह बयान लेबनान में इजरायल के सैन्य अभियानों और ईरान के साथ अमेरिका की मध्यस्थता वाले शांति समझौते को लेकर दोनों सहयोगियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को भारत से मिल रहे समर्थन का जिक्र करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें वेंस ने कहा था कि अमेरिका ही इजरायल का एकमात्र ताकतवर सहयोगी है.

नेतन्याहू ने ‘फॉक्स न्यूज संडे ब्रीफिंग’ में कहा कि इजरायल को कई अन्य देशों का समर्थन हासिल है, जिनमें ‘भारत जैसा एक छोटा देश’ भी शामिल है.
 

—- समाप्त —-


Leave a Comment