एक्ट्रेस की कमर पर रखा हाथ, फि‍र खींचा! डायरेक्टर भूले ल‍िम‍िट, जमकर हुई ट्रोलिंग – Director Raghavendra Rao Bad Touch Pulling Keerthy Suresh Krithi Shetty Closer video viral tmovg


डायरेक्टर अनिल रविपुडी की अपकमिंग फिल्म के लॉन्च के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीनियर और दिग्गज तेलुगु फिल्ममेकर के. राघवेंद्र राव की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग की गई. वीडियो में देखा गया कि 84 साल के राघवेंद्र राव उद्घाटन शॉट को डायरेक्ट करते हुए एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर नाराजगी जताई है.

वायरल क्लिप में क्या हो रहा है?
वेंकटेश दग्गुबाती, नंदमुरी कल्याणराम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी स्टारर इस आने वाली फिल्म का लॉन्च गुरुवार को हैदराबाद में हुआ. पारंपरिक ‘मुहूर्त’ समारोह के तहत उद्घाटन शॉट को डायरेक्ट करने के लिए मशहूर डायरेक्टर राघवेंद्र राव को बुलाया गया था.

प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने समारोह का पहला क्लैप दिया, जबकि प्रोड्यूसर दिल राजू, सुरेश बाबू और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्य इस इवेंट में शामिल हुए. हालांकि, इवेंट का एक वीडियो तेजी से ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया.

दिग्गज डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को खींचा
शेयर किए जा रहे इस वीडियो में राघवेंद्र राव शॉट के लिए एक्टर्स की पोजिशन तय करते हुए दिख रहे हैं. पहले वह कीर्ति सुरेश का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं, फिर अपना इरादा बदलते हुए कृति शेट्टी को गाइड करने लगते हैं. बाद में उन्हें वेंकटेश और कल्याणराम को यह बताते हुए देखा जाता है कि सीन के लिए उन्हें एक्टर्स के कंधों पर हाथ कैसे रखना है.

जहां कुछ लोगों ने राघवेंद्र राव के व्यवहार की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह सिर्फ उद्घाटन शॉट को डायरेक्ट कर रहे थे और उन्हें उनकी पोजिशन बता रहे थे.

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डायरेक्टर की आलोचना शुरू हो गई और कई यूजर्स ने फिल्ममेकर पर एक्टर्स को बिना वजह छूने का आरोप लगाया. एक यूज़र ने लिखा, ‘यह बूढ़ा आदमी हमेशा छूने की कोशिश क्यों करता है?’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘यह बूढ़ा बेवकूफ कौन है? उसे महिलाओं की मर्जी के बिना उन्हें छूने का अधिकार किसने दिया?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘वह महिलाओं को इस तरह क्यों छूते हैं? वह बिना छुए भी वही सीन कर सकते थे. अजीब राघवेंद्र राव.’

इस क्लिप ने निहारिका कोनिडेला से जुड़े पुराने विवाद पर भी चर्चा को फिर से हवा दे दी है. उस घटना का ज़िक्र करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘राघवेंद्र राव गारू, यह कैसा बर्ताव है? ऐसा वीडियो वायरल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. निहारिका वाले वीडियो पर हुई आलोचना के बाद उम्मीद थी कि आप बर्ताव का सही तरीका सीख गए होंगे. लेकिन हम फिर से वही बात कर रहे हैं.’

—- समाप्त —-


Leave a Comment