‘उम्र नहीं, प्रदर्शन ने दिलाया टीम इंडिया में मौका…’, वैभव सूर्यवंशी पर IPL चेयरमैन का बड़ा खुलासा – ipl chairman arun dhumal reaction on vaibhav suryavanshi india t20 team selection tspoa


इस वक्त सबसे ज्यादा अगर कोई खिलाड़ी चर्चा में रहे हैं, तो वो हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपनी दमदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर पुरुष टीम में जगह मिली है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी वैभव सूर्यवंशी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अरुण धूमल ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या कहा?

अरुण धूमल ने पीटीआई से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सफलता का श्रेय केवल आईपीएल को देना सही नहीं होगा. धूमल के मुताबिक, सूर्यवंशी लंबे समय से भारत की अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं.

उन्होंने याद दिलाया कि इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने भारत को 400 से ज्यादा के स्कोर तक पहुंचाया था.

धूमल ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में, यहां तक कि फाइनल में भी, सूर्यवंशी का योगदान बेहद अहम रहा और टीम की खिताबी जीत में उनकी बड़ी भूमिका थी.

यह भी पढ़ें: दुश्मन टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! ‘बेबी बॉस’ को रोकने के लिए श्रीलंका ने की थी खास तैयारी

उन्होंने जोर देकर कहा कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में उनकी कम उम्र की वजह से नहीं, बल्कि लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जगह मिली है. इतनी छोटी उम्र में जिस तरह का खेल उन्होंने दिखाया है, वह वास्तव में असाधारण है.

वैभव ने हालिया IPL सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. वैभव ने हालिया आईपीएल सीजन में 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

—- समाप्त —-




Leave a Comment