उड़ता हाथी ऐरावत, जटायु की चीख… हॉलीवुड लेवल हैं रामायण के ये 2 सीन, VFX की हुई तारीफ – Ramayana trailer jatayu vs ravana airavat elephant vfx war scenes goosebumps yash ravana tmovh


नितेश तिवारी की रामायण का भौकाल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. गुरुवार की सुबह तड़के 4.15 बजे मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इंटरनेट पर फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की खूब चर्चा हो रही है. ट्रेलर में कई मोमेंट हैं जो आपको विजुअल ट्रीट देते हैं. इन सीन्स की भव्यता आपके होश उड़ाती है. इनमें 2 सीन ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है.

जटायु V/S रावण
सबसे पहला सीन जटायु का है. जब रावण माता सीता को अपहरण कर उन्हें पुष्पक विमान में लंका लेकर जाता है, तब जटायु की धांसू एंट्री होती है. वो रावण को रोकने की कोशिश करता है. दोनों के बीच जंग छिड़ती है. लेकिन रावण अपने बाण से जटायु पर धारदार हमला कर उसे घायल करता है. ट्रेलर में जटायु को विशाल दिखाया गया है. रावण के हमले के बाद निकली जटायु की चीख आपके दिल पर वार करती है.

इस सीन में जटायु की बेबसी साफ झलकती है. मूवी का ये सीन विजुअली अपीलिंग है. कई सारे पक्षियों के बीच जटायु का रावण बने यश से लड़ना विजुअली सरप्राइज करता है. ट्रेलर में रावण वर्सेज जटायु के सीन आपके रोंगटे खड़े करने का दम रखते हैं.

रावण V/S ऐरावत 
एक सीन में रावण और ऐरावत का आमना-सामना दिखाया गया है. ये सीन अपनी भव्यता और शानदार VFX की वजह से ट्रेंड कर रहा है. सीन के मुताबिक, रावण युद्ध के दौरान ऐरावत से भिड़ता है. विशालकाय ऐरावत और ताकतवर रावण के युद्ध को हॉलीवुड लेवल का दिखाया गया है. सीन में दिखा एक्शन, कैमरा एंगल और विजुअल इफेक्ट्स एकदम हॉलीवुड स्केल का नजर आया है. ऐरावत जो कि देवराज इंद्र का दिव्य सफेद हाथी है. ट्रेलर में भी वो व्हाइट कलर का दिखाया गया है.

टीजर में ये विशालकाय हाथी हवा में उड़ता हुआ दिखाया गया है. सीन में रावण और देवताओं के बीच घमासान हो रहा है. रावण तीनों लोकों पर विजय पाना चाहता है. तब रावण का सामना इंद्र और उनके वाहन ऐरावत से हुआ था. ऐरावत के विशालकाय शरीर और ताकत के सामने रावण के आक्रामक तेवरों के बीच VFX की मदद से तालमेल बैठाने की कोशिश हुई है.

ये सीन्स इसलिए भी स्पेशल हैं क्योंकि मेकर्स ने यहां पर सिर्फ हैवी VFX पर ही नहीं फोकस किया है, इन्हें इमोशनली अपीलिंग बनाने की पूरी कोशिश की है. फिल्म की धमाकेदार झलक देखने के बाद अब इंतजार है इसके रिलीज होने का. मूवी इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज आएगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फैंस अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. 
 

—- समाप्त —-


Leave a Comment