अलवर: पतंग उड़ाते समय 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, 3 घंटे में सुरक्षित बाहर निकाला – rajasthan alwar ramgarh borewell rescue operation child safe ntc apdy


अलवर जिले के रामगढ़ स्थित बुटोली गांव में सोमवार को पतंग उड़ाते समय बोरवेल में गिरे 9 साल के बच्चे को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बच्चा करीब 40 फीट की गहराई में फंस गया था. अधिकारियों के मुताबिक, उसे निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

पुलिस के मुताबिक, बच्चे की पहचान भानु के रूप में हुई है. वह बुटोली गांव के रहने वाले शिशराम गुर्जर का बेटा है. बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए उसके पास तक पहुंचने के लिए समानांतर सुरंग खोदने का काम किया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खुदाई के लिए तीन जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया. बच्चे को लगातार ऑक्सीजन भी दी जा रही थी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे रहे. अधिकारियों और पुलिस टीमों की मदद से बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
 

—- समाप्त —-


Leave a Comment