लंदन में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, कई लोग घायल – North London two trains collide many injured ntc rttm


नॉर्थ लंदन में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. ब्रिटेन की परिवहनमंत्री का कहना है कि वह घटना पर करीब से नजर रखे हुए हैं. 

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो से पता चलता है कि एक ट्रेन का अगला हिस्सा दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से में उलझ गया था, जबकि दोनों ट्रेनें पटरी पर ही खड़ी थीं.

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि लंदन से लगभग 60 मील उत्तर में दो ट्रेनों की टक्कर की रिपोर्टों पर कार्रवाई कर रही है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं.

ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि एयर एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है. इसके साथ ही लोगों से दुर्घटनाग्रस्त इलाके से दूर रहने की अपील की गई है.

बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि उनकी टीमें भी बेडफोर्ड के दक्षिण में रेलवे लाइन पर हुई घटनास्थल पर मौजूद हैं और जनता से इलाके से दूर रहने का अनुरोध किया है. थेम्सलिंक ने बताया कि ल्यूटन और बेडफोर्ड के बीच सभी रेल लाइनें बंद कर दी गई हैं.

ब्रिटेन की ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हेदी एलेक्जेंडर ने कहा कि मैं ट्रेनों के बीच की इस टक्कर से बहुत व्यथित हूं और इस पर करीब से नजर रखे हुए हैं. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment