कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल, अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले TMC-BJP कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे – abhishek banerjee kolkata airport scuffle tmc bjp supporters NTC AGKP


कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले जोरदार हंगामा हो गया. टीएमसी और बीजेपी के समर्थकों के बीच एयरपोर्ट के अराइवल गेट पर झगड़ा हो गया. दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच लात-घूंसे भी चले. हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा.

कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त माहौल गरमा गया जब टीएमसी नेता अभिषेक बैनर्जी दिल्ली से कोलकाता पहुंचने वाले थे. उनके आने से पहले ही एयरपोर्ट के अराइवल गेट के पास टीएमसी और बीजेपी के समर्थकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.

टीएमसी समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थक वहां इसलिए जमा हुए थे ताकि अभिषेक बनर्जी के आने पर उन पर अंडे फेंके जा सकें. इस बात को लेकर दोनों पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए और बहस इतनी बढ़ी कि धक्का-मुक्की और झगड़े की नौबत आ गई.

एयरपोर्ट पर अचानक बढ़ी इस अफरा-तफरी को देखकर पुलिस फौरन हरकत में आई. पुलिस ने एग्जिट गेट के बाहर मौजूद दोनों गुटों को अलग किया और स्थिति को कंट्रोल में लाने की कोशिश की. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आखिरकार हंगामा शांत हो पाया.

इस पूरे हंगामे के बीच अभिषेक बनर्जी सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट से निकल गए. वे जिस गेट से बाहर निकले, वह वही गेट नहीं था जहां हंगामा हो रहा था, यानी वे किसी दूसरे एग्जिट गेट का इस्तेमाल करके बाहर गए.

—- समाप्त —-


Leave a Comment