Aloo Vada Recipe: शाम के नाश्ते में मिनटों में बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा आलू वड़ा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी – aloo vada recipe bajar jaisa batata banaye ghar par crispy potato tasty evening homemade tasty snacks quick breakfast idea tmovx


Aloo Vada Recipe: शाम के नाश्ते में अगर आप कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाना चाहते हैं तो आलू वड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरा यह वड़ा खाने में बेहद टेस्टी लगता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह घर में मौजूद कुछ चीजों से मिनटों में तैयार हो जाता है.

हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसा गया आलू वड़ा स्वाद को और भी बढ़ा देता है. अगर आप भी घर पर बाजार जैसा कुरकुरा और टेस्टी आलू वड़ा बनाना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी. इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. तो आइए जानते हैं कि घर पर मार्केट जैसा परफेक्ट और कुरकुरा आलू वड़ा कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

मसाला बनाने के लिए
2 उबले हुए आलू
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
आधा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
3-4 लहसुन की कलियां
आधा चम्मच राई
6-7 करी पत्ते
आधा छोटा चम्मच हल्दी
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1-2 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

बैटर तैयार करने के लिए
1 कप बेसन
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चुटकी अजवाइन
जरूरत अनुसार पानी
तलने के लिए तेल 

आलू वड़ा बनाते कैसे हैं?

  1. आलू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें राई डालें और चटकने दें. इसके बाद करी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर कुछ सेकंड तक भून लें.
  2. अब इसमें हल्दी मिलाएं और फिर मैश किए हुए आलू, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. तैयार मिश्रण को गैस से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इससे छोटे-छोटे गोल बॉल्स बनाकर अलग रख दें.
  3. इसके बाद घोल तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में बेसन लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार कर लें.
  4. आलू वड़ा बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तैयार आलू बॉल्स को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं और सावधानी से गरम तेल में डाल दें. इनको मीडियम गैस पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. इसके बाद वड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाले ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  5. गरमा-गरम आलू वड़ा को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

—- समाप्त —-


Leave a Comment