पत्नी को नौकरी से निकाला, तो बच्चों के सांभर में मिलाया गोबर, आरोपी  गिरफ्तार  – Cow Dung Powder Mixed in Sambar Man Arrested ngix


ईरोड में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील के तहत तैयार किए गए सांभर में गोबर पाउडर मिलाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने अरुमुगम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ BNS की धारा 123 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अरुमुगम ने अपनी पत्नी को पहले स्कूल से नौकरी से हटाए जाने का बदला लेने के लिए एक छात्र पर दबाव बनाया और उससे सांभर में गोबर पाउडर मिलवाया. छात्र ने कथित दबाव में आकर ऐसा किया. घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है जबकि इस संबंध में शिकायत 1 सितंबर को दर्ज कराई गई. 

टीचर ने चखा खाना  

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूल में छात्रों को खाना परोसने से पहले शिक्षक भोजन का स्वाद चखते हैं. सांभर चखने के बाद शिक्षकों को उसका स्वाद बेहद कड़वा लगा. शुरुआत में उन्हें लगा कि खाना बनाते समय गलती से हल्दी की मात्रा ज्यादा पड़ गई होगी. हालांकि, जांच में सामने आया कि गोबर पाउडर केवल शिक्षकों के लिए रखे गए टेस्टर हिस्से में मिलाया गया था. पुलिस के अनुसार, छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन में यह नहीं मिलाया गया था. 

चल रही है जांच

हालांकि, इस मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि अरुमुगम ने यह सब इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी को स्कूल की रसोईया की नौकरी से निकाल दिया गया था. दरअसल, उसके खाने को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद उसकी पत्नी को नौकरी गंवानी पड़ी. स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस ने बताया है कि अच्छी बात यह है कि कोई भी मिलावटी सांभर छात्रों तक नहीं पहुंच पाया. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment