Moringa Paneer Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं मोरिंगा पनीर पराठा, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब – how to make moringa paneer paratha recipe drumstick leaves paneer paratha sahjan patti healthy tasty breakfast tmovx


Moringa Paneer Paratha Recipe: मोरिंग जिसे सहजन भी कहा जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी पत्तियों में विटामिन A, C और B6 के साथ कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. आज हम आपको  मोरिंगा पनीर पराठा बनाना बताएंगे. यह हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है और बेहद आसानी से सुबह के नाश्ते में इसे झटपट तैयार भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि मोरिंगा पनीर पराठा कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप गेहूं का आटा
¼ कप ताजी मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियां
½ कप कसा हुआ पनीर
1 हरी मिर्च
½ छोटा चम्मच अजवाइन
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
1-2 छोटे चम्मच तेल या घी
जरूरत के अनुसार पानी
पराठा सेंकने के लिए तेल या घी

मोरिंगा पनीर पराठा बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें और अलग रख दें.
  2. अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें कटी हुई मोरिंगा की पत्तियां, कसा हुआ पनीर, बारीक कटी हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी और नमक डालें. इसमें 1-2 छोटे चम्मच तेल या घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर करीब 10 मिनट के लिए रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और पराठे बेलना आसान रहेगा.
  4. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर इसे बेलन की मदद से गोल आकार में बेल लें. जरूरत हो तो बेलने के लिए थोड़ा सूखा आटा इस्तेमाल कर सकते हैं.
  5. अब तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें और उस पर पराठा डाल दें. करीब 30 सेकंड बाद पराठे को पलट दें. अब ऊपर की तरफ थोड़ा तेल या घी लगाएं और फिर पलटकर सेंकें. दोनों तरफ से पराठे पर सुनहरे भूरे धब्बे आने तक इसे अच्छी तरह सेक लें.
  6. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार कर लें. तैयार मोरिंगा पनीर पराठे को दही, अचार या चाय के साथ गरमागरम परोसें. यह नाश्ते के साथ-साथ लंच या डिनर के लिए भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment