4 हजार युवा, 585 ध्वजवाहक और गूंजता नागपुर… ढोल-ताशा वादन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक में दर्ज हुआ नाम – nagpur dhol tasha world record asia book of records devendra fadnavis gen z lcln


संतों और संस्कृति की भूमि महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रविवार को एक नया और अनोखा इतिहास रचा गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गरिमामयी उपस्थिति में 4000 से अधिक युवक-युवतियों ने एक साथ ढोल और ताशा बजाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है. इस सांस्कृतिक महासंगम को आधिकारिक तौर पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Asia Book of Records) में दर्ज कर लिया गया है.

नागपुर में आयोजित ‘Gen Z’ संवाद कार्यक्रम के तहत विदर्भ के तमाम शहरों से 200 से अधिक ढोल-ताशा पथकों को एक मंच पर आमंत्रित किया गया था.

 इस ऐतिहासिक आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व 585 ध्वजधारकों (Flag Bearers) ने अपने-अपने दल के साथ किया.

एक ही समय में, एक ही ताल पर जब 4 हजार युवाओं की उंगलियों और हाथों ने ढोल-ताशे पर प्रहार किया, तो पूरा परिसर भक्ति और उत्साह के स्वर से गूंज उठा. देखें VIDEO:- 

‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर इस पूरे आयोजन का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड बनने के बाद आयोजकों को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा. 

युवाओं और संस्कृति का अनूठा संगम
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के युवाओं (Gen Z) के साथ सीधा संवाद भी किया. उन्होंने युवाओं के इस सांस्कृतिक उत्साह की जमकर सराहना की और कहा कि महाराष्ट्र की ढोल-ताशा परंपरा केवल एक वादन कला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक है.

एक साथ 4 हजार युवाओं द्वारा किए गए इस भव्य वादन को देखने के लिए नागपुर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे.

—- समाप्त —-


Leave a Comment