Jio का खास रिचार्ज, डेली 1.5GB डेटा और 239 रुपये में धांसू बेनेफिट्स – Jio cheapest recharge of daily 1.5GB Data unlimited call ttecr


Jio का एक सस्ता रिचार्ज प्लान है, जो रिलायंस जियो के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है. जियो के प्रीपेड पोर्टफोलियों के अंदर 239 रुपये का रिचार्ज प्लान लिस्ट है. इसमें कॉलिंग, डेटा और बहुत से बेनेफिट्स मिलते हैं. 

Jio के ऑफिशियल पोर्टल पर कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो अलग-अलग कीमत और बेनेफिट्स के साथ आता है. जियो के ऑफिशियल पोर्टल पर 239 रुपये का भी रिचार्ज प्लान लिस्ट है. 

जियो के 239 रुपये का रिचार्ज प्लान में 22 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस रिचार्ज प्लान के तहत के दो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है. इसमें JioTv, JioAICloud का नाम शामिल है. 

मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा 

Jio के 239 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें रोमिंग भी शामिल है. इसमें STD और लोकल कॉलिंग शामिल है. इस कॉलिंग सर्विस का फायदा पूरे 22 दिन तक मिलेगा. 

टोटल 33GB डेटा मिलेगा 

Jio के 239 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के तहत डेली 1.5GB डेटा डेली मिलेगा. इस प्लान में टोटल 33GB डेटा एक्सेस करने को मिलेगा, जो डिटेल्स ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है. 

यह भी पढ़ें: रिचार्ज के बढ़ते दामों की टेंशन खत्म! Jio Prime से लॉक करें प्लान की कीमत

डेली 100SMS का एक्सेस 

Jio के 239 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के तहत डेली 100SMS का एक्सेस मिलता है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स कम्युनिकेशन में कर सकते हैं. SMS कई जगह पर बड़े ही फायदे का सौदा साबित होते हैं. 

यह भी पढ़ें: Jio का ₹51 वाला रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा

Jio का 28 दिन वाला रिचार्ज प्लान 

Jio के ऑफिशियल पोर्टल पर एक और रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5GB डेटा एक्सेस मिलता है. इसकी कीमत 299 रुपये है. इस प्लान के तहत भी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिसमें रोमिंग और STD कॉलिंग शामिल है. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment