आवारापन 2 की सक्सेस से गदगद प्रोड्यूसर, किया इमरान हाशमी संग नई फिल्म जन्नत 3 का ऐलान – awarapan 2 success effect producer vishesh bhatt announces jannat 3 with emraan hashmi tmovj


मबॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी एक लंबे वक्त के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गए हैं. उनकी लेटेस्ट रिलीज आवारापन 2 ने दो दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करके फिल्म का पूरा बजट कवर लिया है. इसका यही मतलब सामने आता है कि ये फिल्म हिट साबित हो चुकी है. इमरान को अपने करियर की सबसे सफल सोलो फिल्म मिलने वाली है, जो उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी गुड न्यूज होने वाली है. 

आवारापन 2 के बाद एक और सीक्वल

23 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे इमरान हाशमी ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में बनाईं. उनके सीक्वल भी आए, मगर उसमें से कुछ ही चल पाए थे. हालांकि अब आवारापन 2 की सक्सेस के बाद, इमरान की एक और आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल अनाउंस हो चुका है जो फैंस की सबसे फेवरेट भी है. 

आवारापन बनाने वाले विशेष फिल्म्स के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने जूम को दिए इंटरव्यू में ये कहा है कि वो जन्नत 3 लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू भी हो चुका है, जिसमें इमरान हाशमी ही वापस नजर आएंगे. हालांकि विशेष ने अभी जन्नत 3 की शूटिंग या रिलीज डेट को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है. मगर ये अनाउंसमेंट इमरान के कट्टर फैंस को जरूर पसंद आने वाली है. 

हिट थी पहली जन्नत फिल्म

जन्नत फ्रेंचायजी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. कहानी क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले अर्जुन दीक्षित की थी, जो पैसा कमाने की होड़ में अपने प्यार और जिंदगी को भूल जाता है. इसमें सोनल चौहान भी थीं, जिन्होंने अपना डेब्यू किया था. ये फिल्म विशेष फिल्म्स ने प्रोड्यूस की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर चली भी. 

इसके बाद जन्नत 2 भी साल 2012 में आई, जिसमें इमरान के साथ ईशा गुप्ता थीं. मगर वो फिल्म उतनी नहीं चली. हालांकि इन फिल्मों के गाने खूब चले, जिसे आज भी सुना जाता है. अब आवारापन 2 के बाद विशेष भट्ट वही मैजिक दोबारा रीक्रिएट करना चाहते हैं. ये एक तरीके से इमरान हाशमी का नया दौर शुरू हो रहा है, जिसमें उनकी फिल्में लाइन से लोगों का दिल जीत रही हैं. उनकी पिछली रिलीज हक थी, जो क्रिटिक्स को बड़ी पसंद आई थी.

—- समाप्त —-


Leave a Comment