‘पेपर लीक की राजधानी बन रहा बिहार’, तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त को राजभवन मार्च का किया ऐलान – tejashwi yadav slams bihar govt over paper leak announce march 19 aug ntc drmt


बिहार में परीक्षाओं के पेपर लीक होने और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए 19 अगस्त को राजभवन तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है.

तेजस्वी यादव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और चयन प्रक्रियाओं पर चिंता जताते हुए कहा, ‘बिहार एग्जाम पेपर लीक की राजधानी बनता जा रहा है. यहां लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है. जब स्टूडेंट्स पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट करते हैं, तो उन्हें पीटा जाता है और लाठीचार्ज किया जाता है,

उन्होंने दावा किया कि राज्य में प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के खिलाफ AK-47 राइफल का भी इस्तेमाल किया जाता है. यहां कोई ऐसी परीक्षा या फिर कोई ऐसी बहाली नहीं होती है जब पेपर लीक न होता हो.

‘बिहार शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य है’

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘चाहे 10वीं की परीक्षा हो, 12वीं की परीक्षा या फिर कोई बहाली की परीक्षा हो, हर बार पेपर लीक हो जा रहा है और कभी भी निष्पक्ष चयन नहीं हो पाया है. बिहार शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य है.’

वहीं, सिवान में छात्रों पर हुई कार्रवाई और गोलीबारी का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘सिवान में जो घटना घटी, वो आपने देखा होगा. AK47 चलाया गया. छात्र अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं. किसने गोली चलाने का ये आदेश दिया? इसको लेकर दिल्ली में हम सभी ने तय किया कि 19 अगस्त को मार्च करेंगे और गवर्नर को अपनी बात बताएंगे.’

यह भी पढ़ें: पंजाब में एक और भर्ती प्रक्रिया पर HC की रोक, पेपर लीक विवाद के बीच मान सरकार को दूसरा झटका

‘छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े अधिकारियों को बचा रही सरकार’

पुलिस प्रशासन की ढिलाई पर सवाल उठाते हुए RJD नेता ने कहा, ‘इससे पहले भी हम लोगों की DGP से मुलाकात हुई थी. पहले भी हम लोगों ने सरकार से पूछा था कि इसका जिम्मेदार कौन है. अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसमें सिर्फ एक सिपाही को बर्खास्त किया गया है लेकिन अभी तक न तो SP का निलंबन हुआ है और न ही कोई बड़ी कार्रवाई हुई है.’

—- समाप्त —-


Leave a Comment