UP: संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की दर्दनाक मौत- VIDEO – sambhal school gate chajja collapse independence day one killed two injured ntc amkr


उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. असमोली थाना क्षेत्र के मदाला गांव स्थित हसनैन पब्लिक निजी स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद तीन बच्चे दब गए. हादसे में कार्यक्रम देखने आए एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत और स्कूल के दो बच्चे घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP), उप-जिलाधिकारी (SDM), सीओ और तहसीलदार समेत शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं.

एक ओर जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं यूपी के संभल में यह दर्दनाक घटना हुई है.

इससे पहले शनिवार को ही लखनऊ में एक सड़क हादसे की जानकारी मिली थी, जहां अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. इसकी चपेट में आकर 4 मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी.

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास शनिवार सुबह यह सड़क हादसा हुआ था. ईंट-भट्ठे के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई.

इस बीच रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की भी जानकारी मिली थी. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

—- समाप्त —-


Leave a Comment