Gujarati Khato Recipe: बिना प्याज-लहसुन, सावन में दही और चावल से बनाएं गुजराती ‘खाटो’, खाने में स्वादिष्ट, बनाने में आसान – sawan special how to make gujarati khato at home dahi chawal recipe without onion garlic comfort food tvisx


Gujarati Khato Recipe: सावन के पावन महीने में लोग प्याज और लहसुन खाना बंद कर देते हैं और कुछ हल्का खाना पसंद करते है. ऐसे में अक्सर लोगों की समस्या यह रहती है कि वो रोजाना एक जैसा बोरिंग खाना खाकर बोर हो जाते हैं. खिचड़ी और कढ़ी तो हर घर में बनाई जाती है, लेकिन आज हम आपको गुजरात की एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं, जो खिचड़ी की तरह हल्की होती है और स्वाद कढ़ी की तरह लाजवाब. 

अगर आप भी कुछ अलग, हल्का व पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो गुजराती खाटो जरूर ट्राई करें. यह गुजरात की पारंपरिक डिश है, जिसे भुने हुए चावल, मूंग दाल, साबुत हरी मूंग और दही से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा, मसालेदार और बेहद सुकून देने वाला होता है. खास बात यह है कि इसे कम सामग्री में आसानी से बनाया जा सकता है और यह डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती है.

गुजराती खाटो बनाने के लिए सामग्री

  • ¼ कप चावल
  • ¼ कप पीली मूंग दाल
  • ¼ कप से थोड़ा कम साबुत हरी मूंग
  • ½ कप दही
  • 2 गिलास पानी
  • 3–4 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 5–6 लहसुन की कलियां
  • 1–2 बड़े चम्मच मूंगफली का तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • ½ छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 3–4 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 8–10 करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • गार्निश के लिए
  • अचार मसाला
  • थोड़ा सा मूंगफली का तेल
  • बारीक कटा हरा धनिया

अगर आपके घर में अचार मसाला न हो तो ऊपर से दरदरी कुटी लाल मिर्च भी छिड़क सकते हैं, उससे भी स्वाद अच्छा आता है.

गुजराती खाटो बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले चावल, पीली मूंग दाल और साबुत हरी मूंग को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें एक कड़ाही में मिडियम आंच पर बिना तेल के भूनें.
  2. तब तक भूनें जब तक इनकी नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए और हल्का गोल्डन रंग न आ जाए. इसके बाद इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें.
  3. ठंडा होने पर इस मिक्सर को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसका पाउडर बिल्कुल बारीक न हो.
  4. अब एक बर्तन में दही और पानी को अच्छी तरह फेंटकर पतली छाछ तैयार कर लें. हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को दरदरा पीसकर पेस्ट बना लें.
  5. अब कड़ाही में मूंगफली का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई, मेथी दाना, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं.
  6. इसके बाद अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर लगभग एक मिनट तक भूनें. फिर तिल और हल्दी डालकर मिला दें.
  7. अब तैयार किए गए भुने हुए मिक्सर का लगभग आधा कप डालें और 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  8. इसके बाद लगातार चलाते हुए धीरे-धीरे तैयार की हुई छाछ डालें ताकि इसमें गुठलियां न बनें. इसे मिडियम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिक्सर गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए.
  9. आखिर में स्वादानुसार नमक मिलाएं और एक बार अच्छी तरह चला दें. 

इस तरीके से करें सर्व 

तैयार गुजराती खाटो के ऊपर थोड़ा अचार मसाला, मूंगफली के तेल की कुछ बूंदें और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें. अगर अचार मसाला न हो तो दरदरी कुटी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं. इसे गर्मागर्म परोसें और गुजरात के पारंपरिक स्वाद का मजा लें.

—- समाप्त —-


Leave a Comment