मध्य प्रदेश के इंदौर में शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित शोरूम में भीषण आग लग गई. शोरूम में रखे हुए सभी वाहन जलकर खाक हो गए. इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम की उपरी मंजिल पर रहने वालों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. शोरूम के आस-पास के लोगों ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की.
—- समाप्त —-